नारदीगंज में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर संपन्न, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

नारदीगंज ( नवादा) : प्रखंड के इंटर विद्यालय नारदीगंज में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को आम लोगों की समस्याओं को सुनी गई,और उसके बाद कई मामलों को आन द स्पाट निराकरण भी किया गया। कार्यक्रम में एडीएम अनिल कुमार तिवारी,बीडीओ सोनिया ढ़नढ़ननिया,सीओ रईस आलम, पीओ राजीव कुमार, बीएओ विवेक कुमार गौरव, नाजिर संटू कुमार, प्रधान लिपिक दीपक कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी के अलावा ग्रामीण शामिल हुए।
इस शिविर में चार लाभकों को पीएम आवास, 25 लाभकों को आयुष्मान कार्ड,25 लोगों को वंदना कार्ड,20 लोगों को मनरेगा जाब कार्ड के अलावा अन्य विभाग के द्वारा लाभकों को लाभ दिया गया। आयोजित शिविर में 22 स्टाल लगाए गए थे। जिसमें विभिन्न विभागों के 143 आवेदन पत्र आये। बीडीओ सोनिया ढ़नढ़ननिया कहा आवेदन के आलोक में 95 मामले को आन द स्पाट निष्पादित किया गया। वही 17 जून को 154 में 63 मामले निष्पादित,16 जून को 52 मामले में पांच मामले ऑन द स्पाट निराकरण हुआ है। पेंशन समेत कई अन्य मामलों को लेकर विभिन्न गांव के ग्रामीण पहुंचे।



