नवगछिया में पॉक्सो मामले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

श्याम कुमार ठाकुर
नवगछिया, भागलपुर: वादिनी द्वारा 12 अगस्त 2026 को महिला थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आवेदन में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर शादी कर ली तथा उसके गर्भवती होने के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले में महिला थाना कांड संख्या 41/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 17 अगस्त 2026 को मामले में नामजद आरोपी आशीष कुमार, निवासी शालीग्राम चौरसिया, थाना बड़ी मलिया, जिला खगड़िया, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



