इनरव्हील क्लब आॅफ पाटलिपुत्र ने कंकड़बाग में खाला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र

पटना। इनरव्हील क्लब आॅफ पाटलिपुत्र के सौजन्य से अशोक नगर, कंकड़बाग स्थित रानी दुर्गावती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन आज बिहार अग्रवाल महिला की अध्यक्ष समाज सेविका गीता जैन एवं इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट की डीआईएसओ श्रीमती विभा चरणपहारी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन, नए कपड़े, धागे, सिलाई किट, कैंची, इंची टेप आदि आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

क्लब की प्रेसिडेंट शीतू गांधी ने महिलाओं को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और इस केंद्र को उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सेक्रेटरी नीलांजना ने अपने बेटे के जन्मदिन की खुशी में स्वामी विवेकानंद बाल संस्कारशाला-गराज स्कूल के छोटे बच्चों के बीच ड्राइंग बुक, कलर पेंसिल एवं क्रीम रोल वितरित किए। सभी उपस्थित सदस्यों एवं बच्चों ने उनके बेटे सक्षम को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट कंचन रॉय, निशा विद्यार्थी, सेक्रेटरी नीलांजना, एडिटर रेखा सिंह उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button