बिहपुर में छोटी मां वाम काली मंदिर परिसर का निर्माण शुरू, समाज के सहयोग से हो रहा काम

श्याम कुमार ठाकुर

बिहपुर, भागलपुर : मंगलवार को बिहपुर जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 08 स्थित मंडल टोला में छोटी मां वाम काली मंदिर परिसर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर का निर्माण स्थानीय समाज के सहयोग एवं श्रमदान से कराया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि मंदिर परिसर के निर्माण के लिए ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से आर्थिक सहयोग लिया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय लोग श्रमदान कर निर्माण कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को बेहतर स्वरूप देने के उद्देश्य से कार्य शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को दीपावली पर्व से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर परिसर के निर्माण से स्थानीय श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। निर्माण कार्य में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और आपसी एकजुटता का संदेश भी मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button