केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

धनबाद। रामनवमी, ईद, बसंती दुर्गा पूजा, चैती छठ एवं सरहुल पर्व के मद्देनज़र केंदुआडीह थाना परिसर में पुलिस जन सहयोग समिति/शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंदुआ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, डीजे पर पाबंदी, साफ-सफाई की व्यवस्था, जुलूस मार्ग में आने वाली बाधाओं तथा जल जमाव की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों—माडा, नगर निगम एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों—ने बैठक में भाग लेते हुए सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर शांति समिति/जन सहयोग समिति के सदस्यगण, जिनमें राम गोपाल भुवानियां, हरिप्रसाद पप्पू, चंद्र देव यादव, मनोज राय, मनोवर अंसारी, महादेव हसदा, गीता सिंह, सरफुद्दीन अंसारी, दीनानाथ गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव झा, राहुल गुप्ता, कृष्णा रावत, राजा चौरसिया, आशीष सिन्हा, राजकुमार रजवार, राजू कुमार दास, नवीन वर्मा, नीतू सिंह, भूषण महतो, अशोक राम, मनोज सिंह, विशाल रावत, बिनोद यादव, कुणाल सिंह, फूलचंद यादव, दीपक वर्मा, श्रीराम चौरसिया, उपेंद्र श्रीवास्तव एवं गणेश मिश्रा शामिल थे।
इसके अलावा केंदुआडीह थाना के अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार, नारायण यादव, संजय शर्मा, जनक देव सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य पत्रकारगण भी बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button