दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूनार्मेंट का शानदार आगाज
सरदार पटेल एकादश ने जीत से खोला खाता

पटना। खगौल स्थित ग्राउंड पर दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूनार्मेंट का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन सरदार पटेल एकादश ने जीत दर्ज से अपना खाता खोला। इससे पहले टूनार्मेंट का शुभारंभ बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा,पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी, विधायक संजीव चौरसिया, मनोचिकित्सक विंदा सिंह और पुलिस निगरानी विभाग के निदेशक विपिन कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सरदार पटेल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रूची के 57 और अंजली के 60 रन की बदौलत 179 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वीर कुंवर सिंह एकादश की टीम 164 रन ही बना सकी। वीर कुंवर सिंह के लिए सर्वाधिक 45 रन नंदनी पंडित ने बनाए। इस तरह सरदार पटेल ने यह मुकाबला 15 रन से जीता. विजेता टीम की अंजली को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।



