शिवलोक परिसर और हनुमानगढ़ी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, महाआरती में उमड़ी श्रद्धा

​देवघर। शहर के शिवलोक परिसर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर और श्री श्री 1008 बजरंगबली पूजा समिति (बजरंगी चौक) में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

​विधि-विधान से हुआ बजरंगबली का अभिषेक

हनुमानगढ़ी शिवलोक परिसर में सुबह 11 बजे आचार्य सुमन झा, राजेश नरोने और दीपक श्रृंगारी के सान्निध्य में पवनपुत्र हनुमान का दूध, दही, घी और मधु (पंचामृत) से भव्य अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात विशेष पूजन कर हुनमान जी को लड्डू का भोग लगाया गया। इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में समिति के सदस्य अभिषेक मिश्रा, प्रकाश मंडल, मोनू केसरी, अभय आनंद झा, गुड्डू चौरसिया, विजय पांडे,सूरज कसेरा,नंदलाल केशरी, पंकज रजक,  राजेश जयसवाल सागर और पंकज सिंह  सोनू रजक,ऋषव केशरी, तारा शीश केसरी   राहूल  राहुल केसरी कुंदन झा चंदन भार्गव कारु जी अभिषेक शाह अमित केसरी रिंकू रजक

अमर रजक शामिल हुए।

​फूलों और गुब्बारों से सजा मंदिर परिसर

जन्मोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया था, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। शाम के समय पूरा परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

​महाआरती और प्रसाद वितरण

संध्या 7:00 बजे शबजरंगी चौकऔर हनुमानगढ़ी पूजा समिति में महाआरती  के बाद किया गया  इसमें भारी संख्या में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय सदस्यों ने हिस्सा लिया। आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच  हलवा और लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।

​हनुमान जन्मोत्सव के इस सफल आयोजन में पूजा समिति के सभी सदस्यों और मोहल्ले वासियों का सराहनीय योग दान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button