Deoghar News: इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डॉ. ममता किरण ने फहराया तिरंगा

देवघर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की ओर से नंदन पहाड़ के समीप भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्लब की सम्मानित सदस्याओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में क्लब की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान को याद रखने की अपील
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। आज भी देश की सेना सीमा पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहती है, ताकि देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान
डॉ. ममता किरण ने युवा पीढ़ी से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपने ज्ञान, प्रतिभा और मेहनत के माध्यम से राष्ट्र को आगे बढ़ाएं और ऐसा कार्य करें जिससे देश का नाम रोशन हो।
राष्ट्र की एकता और अखंडता का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण, एडिटर सुषमा रानी, एग्जीक्यूटिव सदस्य नमिता भगत, निशा जायसवाल, निशा गुप्ता, आरती झा और सावित्री गुप्ता सहित उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।



