कटियारी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान

कटोरिया। प्रखंड क्षेत्र के कटियारी पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” में स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। शिविर का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कहा गया कि जनता की समस्या प्राथमिकता है और जनसेवा संकल्प। सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकने से बचाना ही सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में कटियारी पंचायत के मुखिया सोमलाल हेम्ब्रम, सरपंच रितलाल यादव, जयपुर थाना अध्यक्ष सुशील राज सहित पंचायत के ग्रामीण एवं वरिष्ठ नागरिक भोला यादव, नरेश यादव, श्रवण यादव, अरुण यादव, अनिल यादव, विजय यादव और विकास यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



