भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिकटी (अररिया)। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सिकटी क्षेत्र में विशेष नाका अभियान के दौरान एक तस्कर को 45 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई मंगलवार देर रात सीमा क्षेत्र में की गई। एसएसबी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 52वीं वाहिनी SSB की बाह्य सीमा चौकी (BOP) मुरारीपुर और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया।

150 बोतल नेपाली शराब बरामद

संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 162 के निकट भारतीय क्षेत्र में नो-मैन्स लैंड से करीब 200 मीटर पूर्व विशेष नाका लगाया था। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को दो बैग के साथ देखा गया।

सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद दोनों बैगों से 150 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 45 लीटर बताई गई है।

बरामद शराब में फाइटर प्रीमियम और कर्णाली डीलक्स ब्रांड शामिल हैं।

सीमांचल में AIMIM का संगठन विस्तार, अख्तरूल ईमान ने चार जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

गिरफ्तार तस्कर और जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना को सौंप दिया गया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

सीमा पर तस्करी रोकने के लिए अभियान जारी

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक (सामान्य) रिनय कुमार बर्मन, आरक्षी (सामान्य) मिलन प्रधान, बिजय राम, दिलीप कुमार सहित SSB और बिहार पुलिस के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुरक्षा बलों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button