जालौन में पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग

jalaun-umri-gohan-road-culvert-construction-poor-quality-material

माधौगंज (जालौन)। माधौगंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत उमरी से जालौन जाने वाले गोहन मार्ग पर बन रही पुलिया के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से जो नींव (फाउंडेशन) तैयार की जा रही है, उसमें केवल गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे पुलिया की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि यदि इसी तरह घटिया सामग्री से निर्माण कार्य जारी रहा तो पुलिया जल्द ही कमजोर होकर टूट सकती है, जिससे आवागमन बाधित हो जाएगा और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने इस मामले में संबंधित उच्च अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई करने और निर्माण कार्य में मानक गुणवत्ता की सामग्री उपयोग सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना या समस्या उत्पन्न न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button