धनबाद में Operation WILEP के तहत ट्रेन से 16 जीवित Indian Flapshell कछुए बरामद

धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर Operation WILEP के तहत योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के जनरल कोच से कुल 16 अदद Indian Flapshell (Lissemys punctata) कछुए लावारिश अवस्था में बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 14-15 फरवरी 2026 की रात्रि हुई। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तथा पोस्ट और CIB के संयुक्त टास्क टीम ने प्लेटफार्म नंबर 2 पर गश्त और निगरानी के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की। ट्रेन के दूसरे जनरल कोच में सीट के नीचे नीले रंग का थैला पाया गया, जिसे किसी ने अपने कब्जे में लेने से इनकार किया।

थैले की जांच में जुट के बोरे में रखे गए कुल 16 जीवित कछुए बरामद हुए। उन्हें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत सुरक्षा प्रदान की गई और अब वन विभाग को सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।

बरामदगी के समय गश्ती दल में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:

  • चितरंजन सिंह, ASI/RPF/Post/DHN

  • शशिकांत तिवारी, ASI/CIB/DHN

  • बबुलेश कुमार, HC/RPF/Post/DHN

  • प्रमोद कुमार, CT/RPF/Post/DHN

  • संजीव कुमार, CT/RPF/Post/DHN

  • अमित कुमार वर्मा, CT/CIB/DHN

 

बरामद कछुओं के संबंध में किसी अज्ञात व्यक्ति का कोई दावा नहीं मिला। मामला तस्करी की आशंका के चलते गंभीर माना जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button