जमशेदपुर के योगगुरु अंशु सरकार को वियतनाम में मिला सम्मान

जमशेदपुर: Jamshedpur के अंतरराष्ट्रीय योगगुरु Anshu Sarkar को वियतनाम दौरे के दौरान विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया।

अंशु सरकार World Fitness Federation of Yogasana Sports India के अध्यक्ष और सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक भी हैं।

अपने चार दिवसीय वियतनाम दौरे के दौरान वे विभिन्न योग कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसी क्रम में Dong Thap के काऊ लांच सिटी स्थित “हील योगा” संस्था में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मास्टर रवि शंकर ने उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में अंशु सरकार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व, उसके वैज्ञानिक पहलुओं और मानसिक-शारीरिक संतुलन में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने का एक प्रभावी माध्यम है।

उनके कई शिष्य वर्तमान में वियतनाम में योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं और स्थानीय लोगों को योग से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इनमें कदमा शास्त्रीनगर निवासी प्रशांत राज सहित अन्य विद्यार्थी भी शामिल हैं।

अंशु सरकार को मिले इस सम्मान से न केवल उनका, बल्कि पूरे जमशेदपुर और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि पर शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button