कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को अटैच कर लिया है। ईडी के मुताबिक, अटैच की गई संपत्ति का मूल्य 426.46 करोड़ रुपये है, जबकि इसका मौजूदा बाजार मूल्य करीब 1170 करोड़ रुपये आंका गया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत की गई है।

