देवघर नगर निगम की जसीडीह में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 7 किलो प्लास्टिक जब्त

देवघर। देवघर नगर निगम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जसीडीह क्षेत्र में विशेष छापेमारी की गई। अभियान के दूसरे दिन नगर निगम की टीम ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की।
यह संयुक्त कार्रवाई Central Pollution Control Board (सीपीसीबी) के पदाधिकारियों के साथ मिलकर की गई। छापेमारी दल में सीपीसीबी के पदाधिकारी मनीष कुमार, पर्यावरण अभियंता दीपक कुमार, सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार, पिंटू राय (सेनेटरी इंस्पेक्टर) तथा चंद किशोर झा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

जांच के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल 4,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही लगभग 7 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों और व्यापारियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने तथा कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button