वार्ड पार्षद अगुस्ता कुल्लू के सम्मान में हुआ धन्यवादी मिस्सा पूजा, शामिल हुई जोसिमा खाखा

सिमडेगा। वार्ड पार्षद के रूप में जीत हासिल करने के बाद अगुस्ता कुल्लू के सम्मान में खिजरी में धन्यवादी मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा फा एडमोन बाड़ा की अगुवाई में आयोजित हुई। मिस्सा पूजा के बाद सामूहिक प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा उपस्थित थी। उन्होंने अगुस्ता कुल्लू को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है और इसे बनाए रखना जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मौके पर वार्ड पार्षद रोसा केरकेट्टा, फ्रांसिस जेवियर खलखो, जोसेफ़ा लकड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं उर्मिला केरकेट्टा एवं प्रतिमा कुजूर भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button