नाली एवं सड़क का निर्माण नही होने से ग्रामीण परेशान

अरवल। जिले अरवल के परासी पंचायत के ग्राम मखदुमाबाद मे उत्क्रमित मध्य विद्यालय मखदूमाबाद से सामुदायिक भवन तक ग्रामीणों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को कहना है कि इस सड़क के किनारे वर्षों पूर्व आर सी सी नाला बनाया गया था जो पूरी तरह खराब है। एवं मिट्टी, कूड़े कचरा से भरा हुआ है जिससे ग्रामीणों के घरों से नाली कि पानी सड़क पर बहता है स्थाई नाला कि निकास नही बनने के कारण सड़क पर या खाली खेत में नाली की पानी बहता है।

इस सड़क से ग्रामीणों एवं विद्यालय के छात्र/छात्राओं को पढ़ने जाने आने क्रम में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और इस रास्ते से पैदल या साईकिल से चलना मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर बड़े बड़े गढ़े बने हुए हैं आए दिन साईकिल या मोटरसाईकिल से आने जाने वाले कीचड़ में गिर जाते है जिसे आए दिन अप्रिय घटना होने कि संभावना बन जाती हैं। हालांकि जब-जब चुनाव आता है तो उस समय प्रतिनिधि आश्वासन देते हैं कि जीतने के बाद इस वार्ड में नाली गली एवं सड़क का निर्माण करेंगे लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई भी प्रतिनिधि नाली गली या सड़क बनाने का प्रति संवेदनशील नहीं है। ग्रामीणों को कहना है कि हल्की बारिश होने पर इस सड़क पर पानी भर जाता है और गढ़े कीचड़ हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी से कई बार नाली एवं सड़क निर्माण को लेकर गुहार लगा चुके हैं। फिर भी निर्माण नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button