जिला परिषद अध्यक्षा शारदा सिंह ने धनबाद जिला परिषद कार्यालय में किया ध्वजारोहण

धनबाद: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद जिला परिषद कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती शारदा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
अपने संबोधन में अध्यक्षा श्रीमती शारदा सिंह ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने जिले के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

गरिमामय उपस्थिति: इस अवसर पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त (धनबाद), जिला परिषद के विभिन्न क्षेत्रों के माननीय सदस्य, एवं जिला परिषद कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button