रिखिया थाना परिसर शांति समिति की बैठक आयोजित
मोहनपुर। सरस्वती पूजा को लेकर रिखिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरस्वती पूजा में डीजे पर पूर्ण पाबंदी रहेगी एवं प्रतिमा विसर्जन में किसी प्रकार की रूट परिवर्तन नहीं किया जाएगा। वही प्रतिमा 2 दिन से अधिक नहीं रख सकते हैं प्रतिमा की विसर्जन दो दिनों के अंदर करने को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान एसडीपीओ अशोक कुमार ने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है वही डीजे संचालक को चेतावनी दी गई की किसी प्रकार की डीजे नहीं बजेगा जिन पर उच्च न्यायालय ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया है पकड़े जाने पर डीजे सहित गाड़ी को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बैठक में आए गणमान्य लोगों कहा कि सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण में मनाए किसी प्रकार की हुड़दंग नहीं करने दें अगर कही कोई हुड़दंग मचाता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। वही मां सरस्वती पूजा में प्रतिमा के पास केवल लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी गई। वही अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाया है अगर किसी प्रकार की शिकायत आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम इंस्पेक्टर एस, एन सिंह, पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र भोक्ता, मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर यादव, समाजसेवी पप्पू राव, पंचू रामानी, सुरेश यादव, रामदेव यादव, चंद्रशेखर यादव, पूर्व मुखिया अमर पासवान, दोनी देवी, मलखान सिंह यादव, महेंद्र महथा, पप्पू यादव, रोहित राव , सुधीर पासी एवं अन्य गणमान्य लोग व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।



