अलबर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में 77 गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का अयोजन

 

 

77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्य समारोह अलबर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में पूरे हर्षोउल्लास और गौरव के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का अयोजन किया गया। जहां उपायुक्त महोदया श्रीमतर कंचन सिंह ने शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

परेड में सिमडेगा पुलिस बल, सहायक पुलिस, होमगार्ड, एन0सी0सी0 कैडेट्स, विभिन्न स्कूलों के स्काउट्स सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परेड का संचालन परिचारी प्रवर महोदय सिमडेगा के द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम मेें आगे उपायुक्त महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई।

उपायुक्त महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने बारी-बारी से लोगों को 77 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा लोगों को संबोधित करते हुए जिले में होने वाले सभी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बतलाया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शानदार झांकी का प्रदर्शन किया गया।

 

जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

मुख्य समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजीव कुमार सिन्हा, माननीय विधायक कोलेबिरा श्री नमन विक्सल कोंगााड़ी, माननीय विधायक सिमडेगा श्री भूषण बाड़ा, एंव अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं विशिश्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button