सुमन प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम

थाईलैंड में चमकी जमशेदपुर की कला

जमशेदपुर। झारखंड के लिए गौरव का क्षण उस वक्त सामने आया, जब जमशेदपुर (कदमा) की प्रसिद्ध कलाकार सुमन प्रसाद ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित थाईलैंड अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला का परचम लहराया। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक भारतीय देवी-देवता थीम पर आयोजित हुई, जिसमें दुनिया भर के कलाकारों ने भाग लिया। सुमन प्रसाद ने इस मंच पर अपनी दो विशेष कृतियाँ प्रस्तुत कीं। पहली कृति “अनंता ऐश्वर्या” (24गुण 30 इंच, एक्रिलिक) में भगवान गणेश के माध्यम से अनंत समृद्धि, ज्ञान और दिव्यता का सजीव चित्रण किया गया।

वहीं दूसरी कृति “समाधि” भगवान शिव पर आधारित रही, जिसमें ध्यान, आंतरिक शांति और ब्रह्मांड से जुड़ाव को दर्शाया गया। उनकी इन दोनों कृतियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने काफी सराहा। सुमन प्रसाद ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे गर्व का क्षण है, जब उन्होंने अपनी कला के माध्यम से देश, राज्य और शहर का प्रतिनिधित्व किया। सुमन फ्लेमिनआर्ट की संस्थापक हैं और देशभर में सैकड़ों म्यूरल्स बनाकर हजारों छात्रों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। उन्हें राष्ट्र गौरव पुरस्कार 2022 सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनकी कला को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और नेहा धूपिया जैसे कलाकारों ने भी सराहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें प्रशंसा पत्र मिल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button