राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बीएलए टू के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

देवघर। मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल बीएलए 2 के लिए प्रशिक्षण सह कार्य शाला का आयोजन सत्संग स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया।बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में और देवघर जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक बूथ पर एक बूथ लेवल एजेंट बीएलए 2  नियुक्ति किया गया।

 

रिटर्निंग ऑफिसर और जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में 28 जनवरी 2026 तक सभी की सूची जमा किया जायेगा l जिसका प्रशिक्षण 28 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक जिला प्रशासन द्वारा आहूत की गई है lजिसमें देवघर राजद पार्टी के  बीएलए 2 को अनिवार्य रूप से भाग लेना है जो अति महत्वपूर्ण है ।उपस्थित बूथ लेवल एजेंट को आई कार्ड पार्टी की ओर से दिया गया है।इस बैठक में देवघर के विधायक सुरेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

वहीं बैठक में जिला अध्यक्ष डॉक्टर फनी भूषण यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष नित्यानंद केसरी,प्रमोद यादव बीएलए 1 सह मिडिया प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन मांझी, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण मुर्मू, नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव,अनुमंडल अध्यक्ष नरेश यादव,वरिष्ठ नेता भूतनाथ यादव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैदर खान,महिला अध्यक्ष नेहा सिंह एवं देवघर,सारठ,मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंटों सहित कई राष्ट्रीय जनता है वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button