डिस्ट्रिक प्रेस क्लब कालपी का शपथ ग्रहण समारोह 1 मार्च को

प्रदेश के होमगार्ड मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

कालपी (जालौन)। रविवार को डिस्ट्रिक प्रेस क्लब के सदस्यों की मीटिंग वरिष्ठ पत्रकार राज नारायण शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में आगामी 1 मार्च को संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा की गई है। समारोह में प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।

मां गायत्री विद्यालय अदल सराय कालपी के परिसर में आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष दीपचंद सैनी ने अवगत कराया है कि मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यक्रम के लिए सहमति दे दी है। समारोह में जनपद स्तरीय पत्रकारों के अलावा समाजसेवी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पूर्व विधायकों के अलावा जनप्रतिनिधिगण उल्लेखनीय ढंग से कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

मीटिंग में सदस्यों की तैयारी को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप गई हैं। मीटिंग का संचालन अमित यादव द्वारा किया गया। तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, प्रकाश नारायण द्विवेदी, पवन गुप्ता, अंकित गुप्ता, अजीमुल्ला, मनोज कुमार, कैफ रजा, रहमत, अरविंद राठौर, सुरेंद्र राठौर, मुश्ताक़ अंसारी, फहीम खान, अमीर हसन, के अलावा संस्था के सदस्यों ने भी भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button