वीरपुर एवं पर्रा हाई स्कूल में जनगणना 2026-27 के चौथे बैच का प्रशिक्षण शुरू

बेगूसराय। जिले के वीरपुर एवं पर्रा हाई स्कूलों में भारत की आगामी जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण के तहत चौथे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार (22 अप्रैल) से आरंभ हो गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रगणकों (enumerators) और सुपरवाइजरों को जनगणना प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण में कुल 34 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इनमें मकान नंबरिंग, भवन सूचीकरण, डेटा संकलन, सत्यापन, रिपोर्टिंग आदि शामिल हैं।
ये कौशल सुनिश्चित करेंगे कि जनगणना डेटा सटीक और विश्वसनीय हो। वीरपुर हाई स्कूल में विनय नंदन और रोजी प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, जहां 50 प्रतिभागी उपस्थित हैं। पर्रा हाई स्कूल में राजीव रंजन और शौरभ प्रशिक्षण दे रहे हैं, और यहां भी 50 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अप्रैल को समाप्त होगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी (बीडीओ) पंकज कुमार शक्तिधर ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी और सावधानी के साथ संपन्न करने पर जोर दिया, ताकि राष्ट्रव्यापी इस महत्वपूर्ण अभियान में कोई चूक न हो।



