दुबई से पकड़ा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता में पूछताछ जारी

फरार अपराधी प्रिंस खान के करीबी गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

उसे दुबई के अजमान से पकड़े जाने के बाद भारत लाया गया है। फिलहाल कोलकाता एयरपोर्ट पर उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शैफी उर्फ मेजर प्रिंस खान के निर्देश पर लोगों को धमकी भरे ऑडियो और वीडियो भेजता था। वह गिरोह की गतिविधियों को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रहा था। धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से पहले ही कमजोर पड़ चुके प्रिंस खान गिरोह को इस गिरफ्तारी से बड़ा झटका लगा है। पुलिस को उम्मीद है कि शैफी से पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

वहीं, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रिंस खान को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button