कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी: 21 दिवसीय नर्सरी उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण का सफलतापूर्व समापन

वाराणसी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर वाराणसी पर 21 दिवसीय रोजगार परक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 16 जनवरी 2026 को किया गया था और 5 फरवरी 2026 को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंड से 25 लोगों ने प्रतिभाग किया।इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के केंद्र प्रभारी डॉ श्री प्रकाश सिंह ने नर्सरी उत्पादन तकनीक से स्वरोजगार और नई उद्यमिताओं के बारे में विशेष चर्चा की। इसी कड़ी में प्रशिक्षण समन्वयक एवं उद्यान वैज्ञानिक डॉ मनीष पांडे ने नर्सरी उत्पादन से जुड़ी नवीनतम जानकारियां दी।
डॉ राहुल कुमार सिंह ने भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सब्जियों की नर्सरी उत्पादन के बाजारीकरण पर व्याख्यान दिया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित वैज्ञानिक डॉ अमितेश कुमार सिंह ने नर्सरी उत्पादन में खाद एवं उर्वरक प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ प्रतीक्षा सिंह, डॉ पूजा सिंह, एवं केंद्र के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



