नवनिर्वाचित मेयर से आजसू नेता की शिष्टाचार भेंट, विकास मुद्दों पर चर्चा

धनबाद। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह ने आज धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
ध्रुव प्रसाद साह ने मेयर संजीव सिंह को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर शानदार जीत की हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री साह के साथ समाजसेवी जितेंद्र चौधरी, संतोष कुमार गुप्ता, नवीन कुमार सिंह एवं अमित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। मेयर प्रतिनिधि अमित गुप्ता एवं मेयर सहयोगी शशी प्रकाश भी इस दौरान मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मेयर को बधाई दी।
स्वागत एवं बधाई कार्यक्रम के पश्चात आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह एवं मेयर संजीव सिंह के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विकास, साफ-सफाई, जलापूर्ति, सड़क एवं जनता से जुड़ी मूलभूत समस्याओं के समाधान पर विशेष रूप से विमर्श किया गया।
ध्रुव प्रसाद साह ने कहा, धनबाद की जनता ने विकास के लिए जनादेश दिया है। हमें विश्वास है कि संजीव सिंह के नेतृत्व में धनबाद को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। आजसू पार्टी शहर के विकास में हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
बैठक में उपस्थित जितेंद्र चौधरी, संतोष कुमार गुप्ता, नवीन कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, मेयर प्रतिनिधि अमित गुप्ता एवं मेयर सहयोगी शशी प्रकाश ने भी विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने राज्य हित और जनहित के मुद्दों पर समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।



