अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में धनबाद मंडल में महिला कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक- सह- खेलकूद प्रतियोगिता

धनबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 08 अप्रैल 26 को रेलवे ऑडिटोरियम, धनबाद में महिला सशक्तिकरण एवं तनाव-मुक्त कार्यस्थल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक- सह- खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र, उपाध्यक्षा श्रीमती कविता एवं पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अन्य सम्मानित सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

तत्पश्चात पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा द्वारा अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मसम्मान, सहभागिता एवं महिला कल्याण संगठन की भूमिका को रेखांकित किया गया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा कार्यस्थल पर सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया। इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा द्वारा अप्रैल 2026 से मार्च 2027 के मध्य सेवानिवृत्त होने वाली 29 वरिष्ठ महिला रेलकर्मियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिला कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अन्य सदस्याएं एवं मंडल के कर्मचारीगण उपस्थित थे।



