कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार की पहल पर ‘95.95.99’ एचआईवी जागरूकता अभियान, कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने विजेताओं को किया सम्मानित

मुंगेर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में निबंध, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 120 छात्राओं ने लिया भाग

मुंगेर। एचआईवी एवं एड्स से बचाव और नियंत्रण के उद्देश्य से मुंगेर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को जिले में ‘95.95.99’ जिला स्तरीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (भारत सरकार) और बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

अभियान के तहत एचआईवी एवं एड्स से बचाव विषय पर निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न एनएसएस इकाइयों से लगभग 120 छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि ‘95.95.99’ अभियान का आयोजन पूरे देश में 24 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि अनुमानित पीएलएचआईवी में से 95 प्रतिशत लोग अपनी एचआईवी स्थिति की जानकारी प्राप्त करें, एचआईवी पॉजिटिव पाए गए 95 प्रतिशत लोगों को एआरटी से जोड़ा जाए तथा उपचार पर रहने वाले 99 प्रतिशत मरीजों में वायरल सप्रेशन सुनिश्चित किया जाए।

प्रतियोगिता के परिणाम
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कोशी कॉलेज, खगड़िया की हर्षिता कुमारी ने प्रथम तथा सेजल आर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आरएस कॉलेज, तारापुर की प्रेरणा चौधरी और अनामिका कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में आरएस कॉलेज, तारापुर की शांभवी झा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कोशी कॉलेज, खगड़िया के आकाश कुमार द्वितीय और राजा मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में आरडी एंड डीजे कॉलेज की सोनम कुमारी और ओम सिंह संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। सुजल कुमार द्वितीय तथा रेहान कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
अभियान के अंतर्गत डॉ. विजय सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के मीडिया रूम में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और एचआईवी-एड्स से बचाव के बारे में जानकारी प्राप्त की।
पुरस्कार वितरण समारोह कुलसचिव कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ‘95.95.99’ अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में एचआईवी एवं एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इसे जनव्यापी आंदोलन बनाना है।
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार ने कहा कि एनएसएस के सतत प्रयासों से युवाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए ऐसे अभियानों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित कॉलेजों के कार्यक्रम पदाधिकारी बलवंत सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. संजीव कुमार के अलावा एनएसएस कार्यालय कर्मी सौरभ शांडिल्य, भारती कुमारी और सुमनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

‘95.95.99’ अभियान का लक्ष्य
95% लोग अपनी एचआईवी स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।
95% एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को एआरटी उपचार से जोड़ा जाए।
99% मरीजों में उपचार के बाद वायरल सप्रेशन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button