बरवाडीह में सेवानिवृत्त ट्रेन मैनेजर अशोक कुमार और नारायण सिंह के सम्मान में विदाई समारोह

बरवाडीह। बुधवार को ऑल इंडिया गार्डन काउंसलिंग के द्वारा बरवाडीह मे प्रतिस्थापित ट्रेन मैनेजर अशोक कुमार और वरिष्ठ नारायण सिंह के सेवानिवृत होने के बाद उनके सम्मान में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन रेलवे क्लब परिसर में किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व ऑल इंडिया गार्डन काउंसलिंग से जुड़े पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा दोनों सेवानिवृत हुए ट्रेन मैनेजर को रेलवे स्टेशन से गांजे बाजे और दुल्हन की तरह सजे गाड़ी से रेलवे क्लब कार्यक्रम स्थल लाया गया।
कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसलिंग सदस्यों और पदाधिकारी के द्वारा दोनों सेवानिवृत होने वाले ट्रेन मैनेजर को बारी-बारी से अंग वस्त्र पुष्प कुछ और उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों के द्वारा बारी-बारी से दोनों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई। मौके पर मौजूद सेवानिवृत्ति की ट्रेन मैनेजर अशोक कुमार नें कहाँ की रेलवे की सेवा के बरवाडीह से सेवानिवृत्ति होना काफी सुखद है क्योंकि यहां के धरती मेरा घर और यहां के लोग मेरे परिवार के जैसे हैं जो पूरे जीवन कल मेरे लिए हर सुख दुख में खड़े रहे हैं।
वही वशिष्ठ नारायण शर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग 60 साल की सेवा को बेहतर तरीके से पूर्ण करना और इतने सम्मान और प्यार के साथ विदाई लेना जीवन के सबसे बड़ी उपलब्धि और सफलता है। कार्यक्रम के दौरान मौके पर प्रवीण कुमार सिंह शाखा अध्यक्ष, अशोक कुमार, सचिव दीपक कुमार, शाखा कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार, सरवर मुस्तफा राजू कुमार, राजन कुमार उज्जवल कुमार, आर के सिंह बी के सिंह, उपेंद्र कुमार, गुलशन कुमार सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद थे।



