विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, परमा पंचायत में स्वच्छता और वृक्षारोपण पर चर्चा

नारदीगंज (नवादा): दिनांक 05-06-2026 को नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परमा में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” थीम के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मुखिया द्वारा की गई। इस दौरान पंचायत सचिव, स्वच्छता पर्यवेक्षक सतीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रामाधीन प्रसाद साह, मुखिया संघ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम सभा के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया तथा पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में सभी वार्डों में कचरा एकत्र कर WPU एवं नाडेप प्रणाली में निस्तारण करने, सोख्ता निर्माण, शौचालय, ई-रिक्शा व पैडल रिक्शा की मरम्मत तथा लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत कार्यों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया तथा बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button