मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे कुन्दन पौद्दार, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने की अपील

अररिया जिला भाजपा प्रवक्ता ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, जिलेवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

जोगबनी । आस्था, भक्ति और शक्ति की आराधना के महापर्व दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला भाजपा प्रवक्ता कुन्दन पौद्दार ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों का भ्रमण कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कुन्दन पौद्दार ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द और सद्भाव बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं।

उन्होंने कहा कि अररिया की पहचान आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द से है। त्योहार की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब समाज का हर वर्ग मिल-जुलकर उत्सव मनाएगा। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से हर घर में खुशहाली आए और जिले में शांति, समृद्धि एवं सद्भाव कायम रहे।
कुन्दन पौद्दार ने जिलेवासियों को संदेश दिया कि आस्था के इस पावन पर्व पर भक्ति के साथ भाईचारे की भावना को भी मजबूत करें और अररिया की सौहार्दपूर्ण परंपरा को बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button