अरवल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण | ADG ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

अरवल। 08/06/2026 को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अरवल के द्वारा जिले में संचालित पुलिसिंग व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक कार्यों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से उन्हें अवगत कराया गया।

निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही कार्रवाई, गंभीर एवं सनसनीखेज कांडों के उद्भेदन, लंबित कांडों के निष्पादन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंट, इश्तहार एवं कुर्की की कार्रवाई, स्पीडी ट्रायल तथा अनुसंधानाधीन कांडों की प्रगति की समीक्षा की गई।

साथ ही प्रातः, मध्याह्न, संध्या एवं रात्रिकालीन गश्ती व्यवस्था, भूमि विवादों के निष्पादन, न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन, जनशिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों का भी अवलोकन किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाना अभिलेखों के संधारण, मालखाना प्रबंधन, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अनुशासन एवं टर्न आउट, गश्ती वाहनों के रख-रखाव, यातायात व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा विशेष अधिनियमों के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त CCTNS, Dial-112, NAFIS सहित अन्य तकनीकी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का निर्देश दिया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, अपराध नियंत्रण एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button