नवगछिया में एबीवीपी अभ्यास वर्ग का दूसरा दिन, ‘वंदे मातरम्’ के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश, संगठनात्मक प्रशिक्षण पर जोर

नवगछिया (लवकुश कुमार)। बाल भारती नवगछिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दक्षिण बिहार प्रांत के अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन आयोजित भाषण सत्र में राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने “वंदे मातरम्” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक शक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने देशवासियों में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत किया।

उन्होंने “वंदे मातरम्” के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। साथ ही उन्होंने वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर नगर-नगर तिरंगा यात्रा और गीत गायन कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

इसी क्रम में “संघ सृष्टि: संघ का 100वां वर्ष का गौरवशाली इतिहास” विषय पर दक्षिण बिहार के सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास, राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान तथा संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक सेवा, समर्पण और अनुशासन के भाव से समाज में कार्य कर रहे हैं और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रेरणादायी संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठनात्मक कार्यों के प्रति उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री अनूप कुमार, प्रदेश मंत्री सुमित सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनीत लाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, वर्ग व्यवस्था प्रमुख अनुज चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button