पकरीबरावां में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर, 188 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क जांच

पकरीबरावां (नवादा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र धमौल में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 188 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई।

स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर टेस्ट सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई। जांच के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गई।

9 महिलाओं को दिया गया FCM

शिविर के दौरान 9 गर्भवती महिलाओं को FCM (Ferric Carboxymaltose) चढ़ाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को बेहतर पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, सुरक्षित प्रसव और संस्थागत प्रसव के लाभ के बारे में जागरूक किया।

साथ ही गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न मातृत्व कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

 

जनगणना 2027 प्री-टेस्ट का भारत सरकार की टीम ने किया निरीक्षण, रजौली के तीन गांवों में तैयारियों का लिया जायजा

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने संभाली जिम्मेदारी

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि भूषण कुमार के साथ चिकित्सक डॉ. कविता कुमारी, डॉ. जेबा प्रवीण, डॉ. रतन गुप्ता और डॉ. किशोर कुमार मौजूद रहे।

इसके अलावा स्वास्थ्य प्रबंधक एमएच रहमान, प्रखंड लेखा प्रबंधक विशाल मोहन, पूनम कुमारी, रेनुका कुमारी, पिरामल के प्रोग्राम लीडर सौरभ कुमार, कुश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सूर्यमणि, अमित कुमार और प्रभात कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button