केंदुआडीह थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का लिया गया निर्णय

केंदुआडीह (धनबाद): 15 जून 2026 को केंदुआडीह थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति, जन सहयोग समिति एवं मोहर्रम कमेटी (लाइसेंसधारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद पांडे ने की।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर सहमति जताई। इस वर्ष केंदुआ मुख्य मार्ग बंद रहने के कारण संभावित असुविधा पर भी चर्चा की गई, जिसके समाधान हेतु जन सहयोग एवं कमेटी के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।

थाना प्रभारी श्री प्रमोद पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम के जुलूस में डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जबकि छोटे बॉक्स और माइक के उपयोग की अनुमति दी गई है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंदुआडीह थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

बैठक में शांति समिति एवं पुलिस जन सहयोग समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रामगोपाल भवनिया, चंद्रदेव यादव, हरिप्रसाद पप्पू, मनोवर अंसारी, महादेव हसदा, सरफुद्दीन अंसारी, मनोज राय, बद्री रविदास, गोविंद रावत, आशीष सिन्हा, सोमेश्वर भारती, गणेश मिश्र, राजकुमार रजवाड़, राहुल गुप्ता, अशोक राम, दीनानाथ गुप्ता, मनोज सिंह, राजेश गुप्ता, उपेंद्र चौरसिया, तनु सदर, मनोज निषाद, फूलचंद यादव, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, राजीव झा, सुधीर रवानी, मोहम्मद जुबैद अहमद, गुलाम हुसैन, भूषण महतो, मोहम्मद असगर अली सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

बैठक के अंत में सभी ने प्रशासन के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button