तीन वारंटियों को परनाडावर थाना की पुलिस ने भेजा न्यायालय, शराब कांड में फरार चल रहे आरोपियों को सघन छापेमारी के बाद भेजा गया न्यायालय

परनाडावर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

सिरदला (नवादा) संजय सक्सेना। नवादा न्यायालय के निर्देश पर परनाडावर थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष हरिकांत कुमार ने पुलिस बल के साथ मिलकर किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान शराब कांड में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मंझौली कलाली मोड़ निवासी महेंद्र राजवंशी, चौकिया पंचायत के केनुइया टांड निवासी नुनु भुइयां और नीरज भुइयां शामिल हैं। बताया जाता है कि ये सभी आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे और न्यायालय के आदेश के बाद उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसके बाद उन्हें नवादा न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता और सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button