बजरंगी और निर्मल प्रकाश दीपक ने किया मेयर पद के लिए नॉमिनेशन
कई वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने भी किया नामांकन, सभी ने कहा निगम क्षेत्र का विकास होगी प्राथमिकता

देवघर। मंगलवार को भी नगर निगम चुनाव को लेकर कई वार्ड पार्षद और मेयर प्रत्याशियों ने अपना नॉमिनेशन कर लिया है।वहीं मेयर पद के लिए नॉमिनेशन करनें वालों में मुख्य रूप से बजरंगी महथा और देवघर चित्रांश परिवार के जिला अध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक शामिल हैं।वहीं नॉमिनेशन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बजरंगी महथा ने कहा कि देवघर नगर निगम की जनता अगर मुझे मेयर बनाती है तो देवघर को मॉर्डन टाऊन बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कई सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
वहीं निर्मल प्रकाश दीपक ने कहा कि मेयर पद की अपनी एक गरिमा है, देवघर की जनता से अपील है इसके अनुरूप मेयर के चुनाव में मतदान करें ताकि देवघर को एक आदर्श और सुसज्जित नगर निगम क्षेत्र बनाया जा सके।योग्यता विहीन व्यक्ति अगर मेयर बनता है तो शहर की गरिमा को भी सहेजने में दिक्कत आएगी।
इसी क्रम में वार्ड पार्षद प्रत्याशियों में मुख्य रूप से वार्ड नंम्बर 5 से आशीष पण्डित,33 नंम्बर से नीरज ठाकुर,वार्ड नम्बर 9 से विनोद पंडित,वार्ड नं 18 से अभिजीत सिंह,वार्ड नं 26 से अजय महथा,वार्ड 36 से कार्तिक प्रसाद यादव,राखी देवी वार्ड नंम्बर 10,वार्ड नंम्बर 1 से संदीप कुमार,वार्ड 14-उपेंद्र कुमार उर्फ अप्पू,वार्ड नंम्बर 30 से गोपी गुप्ता सहित अन्य कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा है।वहीं सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने पत्रकारों से बात करते हुए विकास को मुद्दा बताया और कहा कि वार्ड के सभी मुहल्लों में समुचित विकास ही प्राथमिकता है।बताते चलें कि नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी को शुरु हुई है जो आज 4 फरबरी खत्म हो गया है।उसके बाद प्रत्याशियों को सेम्बल का इंतज़ार रहेगा और मुहल्ले मुहल्ले में माइक से प्रचार शुरू हो जाएगी।



