स्टार कारज ने पुरानी कारों का मल्टी-स्टोरी एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया

लुधियाना। स्टार कारज द्वारा पखोवाल रोड स्थित नजदीक आगाज होटल , बसंत सिटी चौक में सर्टिफाइड पुरानी और नई कारों की बिक्री और खरीद के लिए मल्टी-स्टोरी एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया गया इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर एचपीएस चावला, गुर सिमरन सिंह चावला ने बताया कि 1994 में फिरोज गांधी मार्केट में स्टार कंसलटेंट नाम से कंपनी शुरू की गई थी जहां लोन और इंश्योरेंस की सर्विस प्रदान की जाती थी।

इसके बाद 2006 में कोचर मार्केट में स्टार कारज कंपनी शुरू की गई जहां सर्टिफाइड यूज्ड कारों का शोरूम खोला गया। उन्हें बताया गया कि 20 साल बाद कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए 10 हजार स्क्वायर फीट में स्टार कारज के नाम से मल्टी-स्टोरी शोरूम शुरू किया गया है जहां हर तरह के ब्रांड की यूज्ड कारें उपलब्ध होगी और कार खरीदने के पांच दिन बाद मनी बैक गारंटी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हर कार की खरीद पर एक साल की वारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमारे शोरूम में मारुति, रेंज रोवर, होंडा, हुंडई, किआ टोयोटा, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, जगुआर, वोल्वो, आदी लग्जरी नई कारें भी मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि यहां एचडीएफसी बैंक से लोन की सुविधा भी मिलेगी और लोन, इंश्योरेंस, कार डिटेलिंग की सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने स्टार कारज नाम से एक ऐप लॉन्च किया है, जिसे डाउनलोड करके घर बैठे कार सम्बंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है शोरूम का उद्घाटन HDFC बैंक ऑटो लोन्स के नेशनल सेल्स हेड विकास अरोड़ा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button