विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नवादा का “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, किया वृक्षारोपण

नवादा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नवादा द्वारा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर, नवादा में किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने की एक प्रेरणादायक पहल है।

जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ा जनआंदोलन है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

वरिष्ठ नेता शैलेश सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय वृक्षारोपण है। समाज के सभी वर्गों को इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप रंजन, महामंत्री अरविन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, सांसद के निजी सहयोगी रजनीश सिंह, नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button