लीलावती देवी स्मृति प्रतियोगिता में 933 विद्यार्थियों की भागीदारी, 125 का हुआ चयन
30 पुरस्कारों के साथ ब्राइट कैरियर स्कूल अव्वल

देवघर। पिछले दिन स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा भारती पुस्तक प्रतिष्ठान के युग्म बैनर तले लीलावती देवी स्मृति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में लगभग 933 विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्राइट कैरियर स्कूल के तीस विद्यार्थी, संदीपनी पब्लिक स्कूल के दो, एकलव्य पब्लिक स्कूल के उन्नीस, देवघर संत फ्रांसिस स्कूल के दो, जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल के एक, ब्लू बेल्स स्कूल के दो, ब्लूमिंग बड्स स्कूल के एक, संत माइकल एंग्लो विद्यालय के दो, आर. मित्रा स्कूल के दो, आयुब ऐकाडमी, पश्चिम सिंहभूम के सात, आदर्श प्लस टू स्कूल, लखोरिया के एक, पर्यावरणविद रजत मुख़र्जी, गृहिनी रिम्मी केशरी, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, रोहिणी की आठ छात्राएँ, दीनबंधु उच्च विद्यालय के दस, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के दो, एवं अन्य स्कूलों के चौतीस विद्यार्थियों का फाइनल रूप से चयन हुआ है।
सभी विजेताओं को 4 अक्टूबर को विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, मुख्य अतिथि विश्व भारती, शांति निकेतन के व्याख्याता डॉ. सुभाष चंद्र राय, भारती परिवार की सदस्या रागिनी गुप्ता, अनुपमा गुप्ता, माया गुप्ता एवं निरंजन कुमार के करकमलों से सभी विजेताओं को होटल न्यू ग्रैंड स्थित सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल के भव्य सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा।
निर्णायक मंडली के अनुसार अजीत कुमार पंडित, रजत मुख़र्जी, आर. मित्रा की निशा केशरी, दीनबंधु स्कूल के नील आनंद व शिवम् कुमार केशरी, ब्राइट कैरियर की नंदनी कुमारी, एकलव्य पब्लिक की दीपिका कुमारी, आयुब ऐकाडमी की सूरजमुनी बिरुआ, इग्नू, देवघर की शांभवी सागर एवं गायिका दीप प्रभा सिंह उर्फ दीक्षा सिंह को “लीलावती देवी स्मृति पुरस्कार – 2026” की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित की जाएगी।
कार्यक्रम में ब्राइट कैरियर के निदेशक अवधेश कुमार सिंह, एकलव्य पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजबर्धन, शिक्षाविद प्रो. रामनंदन सिंह, दीनबंधु विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, आयुब ऐकाडमी के निदेशक प्रधान बिरुआ, बड्स पैराडाइस स्कूल के निदेशक समीर कुमार दूबे एवं अन्य की उपस्थिति रहेगी।



