महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की एक आवश्यक बैठक पुराना मीना बाजार बजरंग धाम मंदिर के समीप सोसाईटी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सोसाईटी के संस्थापक सी. एम. भारती ने की।

बैठक में संस्थापक सी. एम. भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाशिवरात्रि बारात के स्वागत हेतु विशेष स्टॉल लगाया जाएगा, जहां बारातियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। साथ ही बारातियों के लिए शरबत, फल एवं सूखा मेवा की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, बारात दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा भोलेनाथ की तस्वीर भेंट स्वरूप प्रदान की जाएगी।

महाशिवरात्रि कार्यक्रम का संचालन सोसाईटी के सभी प्रमुख सदस्यों के नेतृत्व में किया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सोसाईटी के सदस्य अनंत कुमार अनंत, शिवम बरनवाल राकेश रंजन, सूर्यप्रकाश, करण बरनवाल, पल्लव कुमार, रोशन कुमार, चंदन अग्रवाल, सागर बरनवाल, संजीव सौरव, सुमन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सोसाईटी द्वारा लगाया जाने वाला स्टॉल क्लब ग्राउंड, मारुति शोरूम, बजरंग धाम के बगल में स्थापित किया जाएगा।

क्लीन केयर भारती सोसाईटी द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा एवं स्वागत को लेकर पूरी तत्परता से तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button