राज्यसभा में गूंजेगी बिहार की बुलंद आवाज

भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने सीएम नीतीश कुमार को दी बधाई, विकास और महिला सशक्तिकरण मॉडल की जमकर सराहना

पूर्णिया I बिहार की राजनीति में नए आयाम जुड़ने के बीच भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण पर उन्हें बधाई देते हुए इसे “बिहार के गौरव का क्षण” बताया।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा पहुंचना सिर्फ एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि बिहार की विकास यात्रा को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने का अवसर है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री का अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व अब देशहित में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नूतन गुप्ता ने जोर देकर कहा कि ‘साइकिल योजना’ और ‘जीविका’ जैसी योजनाओं ने बिहार की महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह पहलें केवल योजनाएं नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव हैं।

उन्होंने ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प को बिहार के परिवर्तन का आधार बताते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। गांव-गांव तक स्कूल और अस्पतालों की पहुंच ने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा है।
जिलामंत्री ने विश्वास जताया कि राज्यसभा में नीतीश कुमार की उपस्थिति से बिहार के मुद्दे और अधिक मजबूती से उठेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बिहार विकास की रफ्तार को और तेज करेगा और आने वाले समय में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button