उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमीरदाहा का औचक निरीक्षण, मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर दिया गया जोर

दुमका। उपायुक्त के निदेशानुसार 07 अप्रैल 2026 को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमीरदाहा का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में मध्यान भोजन योजना अन्तर्गत प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया गया और भोजन की गुणवत्ता को परखा गया।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका को भोजन की गुणवत्ता में और सुधार लाने का निदेश दिया गया। इसके उपरान्त मध्यान भोजन योजना से संबंधित पंजी, वाउचर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति से संबंधित पंजी, रोकड़ पंजी, वाउचर आदि का जांच भी किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) आदि उपस्थित थे।



