प्रभात फेरी निकाल स्कूली बच्चों ने दिया भारतीय संस्कृति व नव वर्ष का संदेश

मोहनपुर। प्रखंड क्षेत्र के एकादशी देवी शिशु शिक्षा मंदिर घोरमारा के सभी बच्चों, आचार्यों एवं समिति के सदस्यों ओर अभिभावकों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर अपने क्षेत्र में भारतीय संस्कृति व नव वर्ष का संदेश दिया। भारतीय संस्कृति की परंपरा को बनाए रखने के प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। आपने और अपने राष्ट्र की समृद्धि और खुशहाली व भाईचारे का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ आपने गांव जगतपुर, लतासरे, घोरमारा, बैंक मोड़, चानन मोड़ आदि जगहों का भ्रमण करते समय जगह जगह पर लोगों ने भैया बहनों का अभिवादन किया और मिठाई सरुप अल्प आहार शरबत जल देकर बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान महादेव मंडल, विनोद कुमार, राजद नेता सियाराम मंडल, सरोज कुमार, प्रवीण कुमार, भगीरथ मंडल, रंजन कुमार, सुशील कुमार, राकेश कुमार, भविष्य कुमार, मंटू कुमार, राहुल कुमार, अरुण मंडल, मधुसुदन मंडल एवं अन्य सभी बच्चें व अभिभावकगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button