खड़गे पर टिप्पणी के खिलाफ अररिया में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष मासूम रेज़ा के नेतृत्व में पुतला दहन, बयान को बताया लोकतंत्र का अपमान

अररिया I असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को अररिया में ज़िला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मासूम रेज़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के चांदनी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तीखी नारेबाज़ी करते हुए बयान की कड़ी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया।

जिला अध्यक्ष मासूम रेज़ा ने कहा कि यह टिप्पणी सिर्फ एक व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र और जनभावनाओं का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को अहंकारी और गैर-जिम्मेदार मानसिकता का परिचायक बताया और कहा कि देश व प्रदेश की जनता ऐसे अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता अवेश यासीन, खालिद हुसैन, युवा नेता नूर आलम टीपू, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव अफसाना हसन, प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चंद ऋषिदेव, प्रशांत कुमार यादव, नगर अध्यक्ष फारबिसगंज अमितेश कुमार गुड्डू, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष इफ्तखार आलम राजू, अमजद अली, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अबू जाफर, मोहम्मद शाहजमां, अफसार आलम, मोहम्मद शरफू, मो. तारिक, हमज़ा, दीपक सिंह, सुरेश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button