बीबीएमकेयू में दो शोधार्थियों ने पीएचडी शोध की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत की

धनबाद। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग में दो शोधार्थियों द्वारा पीएचडी शोध कार्य से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन (प्रोग्रेस रिपोर्ट) प्रस्तुत की गई। यह कार्यक्रम मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. अमिता वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
शोधार्थी सुमित महतो ने अपने शोध निदेशक डॉ. कृष्णा मुरारी के मार्गदर्शन में “मौलाना आजाद एवं रविंद्रनाथ टैगोर का मानवतावादी दर्शन : वर्तमान प्रासंगिकता” विषय पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं शोधार्थी चमेली शर्मा ने शोध निदेशक डॉ. सुनंदा कुमारी के निर्देशन में “मानव जीवन पर शोध का प्रभाव” विषय पर अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में दर्शन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीता शर्मा, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. कौशिक दास गुप्ता, डॉ. मानस आचार्य, डॉ. ताप्ती चक्रवर्ती, डॉ. गौरी मुंडा तथा डॉ. रीता सिंह सहित विभाग के सभी शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस संबंध में जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मुकुंद रविदास ने दी।



