उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में रक्तदान कैम्प का किया गया आयोजन

  • आपका रक्तदान करना किसी के जीवनदान के सामान है

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 21.01.2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार एवं जिला स्तर के अधिकारियों, प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों व अंचलाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न कर्मियों द्वारा रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है।

रक्तदान के प्रति समर्पित रक्तदाताओं को आभार और अभिनंदन : उपायुक्त

उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्त दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही आज लोगों के रक्त की जरूरतें पूरी हो रही है। रक्त की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मेरा आप सभी से आग्रह होगा कि आप सभी इस मानव सेवा में निस्वार्थ रूप से नियमित रक्तदान करने के समर्पण और इच्छा को कायम रखें।

इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें। वहीं आज जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा 34 यूनिट रक्तदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button