उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के छात्रों का दल ने किया शैक्षणिक भ्रमण

वीरपुर/बेगूसराय। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के 50 छात्र-छात्राओं का दल शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर राजगीर, पावापुरी एवं नालंदा गया। विद्यार्थियों ने विश्व शांति स्तूप, जल मंदिर तथा नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का अवलोकन कर ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी प्राप्त की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ ऐतिहासिक स्थलों की वास्तविक जानकारी देना है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी साथ रहे। यात्रा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया।



