जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरस्वती पूजा पंडाल व विसर्जन में रहेगा डीजे पर रोक : एसडीएम
DJ will be banned in Saraswati Puja pandals and immersion as per zero tolerance policy: SDM

पालीगंज। एसडीएम चन्दन कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार पालीगंज एसडीएम चन्दन कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मौके पर डीएसपी 1 राजीव चंद्र सिंह व डीसीएलआर जनक कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पूजा और विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा।
विपरित स्थिति में डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मूर्ति विसर्जन में टाइम लाइन का अनुपालन सुनिश्चित करना है। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी का अधिष्ठापन अनिवार्य है।चंदा वसूली और पटाखों की दुकानों पर भी पैनी नजर रहेगी। पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



